2024 का गणतंत्र दिवस होगा अनूठा, कर्तव्य पथ पर दिखेंगा वूमेन पावर, परेड से लेकर झाकियों तक।

गणतंत्र दिवस 2024 पर कर्तव्य पथ पर परेड, बैंड से लेकर झाकियों में महिलाओं का वर्चस्व रहेगा। इन सभी कार्यक्रमों में सिर्फ महिलाएं ही नजर आयेंगी।

2024 का गणतंत्र दिवस होगा अनूठा, कर्तव्य पथ पर दिखेंगा वूमेन पावर, परेड से लेकर झाकियों तक।
File Photo

दिल्ली

26 जनवरी 2024 का गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक व अनूठा होने जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर परेड, बैंड से लेकर झाकियों में महिलाओं का वर्चस्व रहेगा। इन सभी कार्यक्रमों में सिर्फ महिलाएं ही नजर आयेंगी।  यह फैसला 7 फरवरी को 'डी-ब्रीफिंग मिटिंग' में लिया गया था। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस परेड 2024 में कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान होने वाली मार्चिंग व बैंड, झांकी व अन्य प्रदर्शनों में केवल महिला प्रतिभागी शामिल होंगी। मार्च में रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में लेटर भी भेजा था। इस वर्ष 26 जनवरी 2023 को आयोजित 74 वें गणतंत्र दिवस परेड में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और त्रिपुरा ने झांकी में 'नारी शक्ति' थीम रखी थी। वंही पहली बार नौसेना की टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने किया था। 

रक्षा मंत्रालय ने आर्म्ड फोर्सेस को लिखी चिट्ठी

केन्द्र सरकार ने पिछले कुछ वर्षों से आर्म्ड फोर्सेस में जेंडर इक्वैलिटी को बढ़ावा देने के मकसद से कई बड़े फैसले लिये हैं। विगत माह 29 अप्रैल को पांच महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल किया गया है, जिन्हें पाकिस्तान और चीन की सीमा पर तैनात किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में आर्म्ड फोर्सेस और परेड में शामिल होने वाले अन्य विभागों को को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी है। इसी के साथ तैयारियां शुरू करने और इस दिशा में प्रगति के बारे में अपडेट करने के लिए कहा गया है। 

तीनों सेना में कितनी महिलाएं ?

8 फरवरी 2021 को राज्य में रक्षा मंत्री श्रीपाद नाईक ने तीनों सेनाओं में महिलाओं की भागीदारी का आंकड़ा दिया था। उन आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा महिलाएं नौसेना में है। नौसेना में 704 महिला अफसर थी, जो 6.5 प्रतिशत है।  थल सेना में 6 हजार 807 वंही वायुसेना में 1 हजार 607 महिलाएं है। तीनों सेनाओं की मेडिकल सर्विसेज में साढ़े 6 हजार महिलाएं जुड़ी है।