सिक्किम में हिमस्खलन: 7 टूरिस्ट की मौत, 150 फंसे

सिक्किम में मंगलवार को हिमस्खलन से 7 पर्यटकों की जान चली गयी है, जबकि 150 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है।

सिक्किम में हिमस्खलन: 7 टूरिस्ट की मौत, 150 फंसे


गंगटोक, सिक्किम

सिक्किम में मंगलवार को हिमस्खलन से 7 पर्यटकों की जान चली गयी है, जबकि 150 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। मरने वालों में 4 पुरूष, 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। जानकारी के मुताबिक हिमस्खलन की घटना 14 वीं जवाहरलाल नेहरू रोड में उस वक्त हुआ, जब वहां बड़ी तादात में टूरिस्ट मौजूद थे। 70 से  80 पर्यटकों के बर्फ में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। 30 टूरिस्ट गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए एसटीएनएम और मणिपाल शिफ्ट किया गया है। घटना दोपहर 12.20 बजे हुई है। सिक्किम पुलिस के साथ साथ भारतीय सेना, बीआरओ और पर्यटन विभाग के अधिकारी बचाव और राहत कार्य में जुट गये हैं।  
जहां घटना हुई, वहां जाने की इजाजत नहीं

जानकारी के मुताबिक 14 वें माइलस्टोन तक जाने की इजाजत नहीं होती है। टूरिस्टों को 13 वें माइलस्टोन तक ही जाने का पास जारी किया जाता है, लेकिन टूरिस्ट 14 वें माइलस्टोन तक चले गये, जिससे यह हादसा हो गया। नाथुला दर्रा पर स्थित घटनास्थल चीन की सीमा पर स्थित है।