सुरक्षित भोजन के सर्वे में जानिये क्या है झारखंड के हाल

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने सुरक्षित भोजन को लेकर अपने सर्वे रिपोर्ट जारी किये हैं। देश के 260 शहरों में किये गये इस सर्वे में झारखंड का लोहरदगा 208 वां और खूंटी 167 वां स्थान पर है।

सुरक्षित भोजन के सर्वे में जानिये क्या है झारखंड के हाल

दिल्ली,


भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने सुरक्षित भोजन को लेकर अपने सर्वे रिपोर्ट जारी किये हैं। देश के 260 शहरों में किये गये इस सर्वे में झारखंड का लोहरदगा 208 वां और खूंटी 167 वां स्थान पर है। राज्य से दो ही जिलों को शामिल किया गया था। पिछले वर्ष की तुलना में इन जिलों की हालत और खराब हुई है। पिछले वर्ष लोहरदगा 56 वें और खूंटी 131 वां स्थान पर था। बता दें कि पिछले वर्ष देश के 188 शहरों को सर्वे में शामिल किया गया था। एक तरफ जहां हालात को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार जोर दे रही है, वंही दूसरी तरफ सर्वे के नतीजे कुछ और बता रहे।

कोयंबटूर है पहले स्थान पर 

हालिया सर्वे के मुताबिक तमिलनाडु के कोयंबटूर को पहला और मध्यप्रदेश के भोपाल शहर को दूसरा स्थान मिला है। टॉप-10 में मध्यप्रदेश के दो अन्य शहर ग्वालियर और उज्जैन भी शामिल हैं। के  सर्वे में तीन बातों को शामिल किया गया है, जिसमें सुरक्षित भोजन, स्वास्थ्य आहार और टिकाऊ आहार। हुआईट राइट इंडिया के तहत ईट राइट चैलेंज को जिलों और शहरों के बीच एक प्रतियोगिता के आधार पर आयोजित किया गया था।