यहां भी बरकरार है धोनी की बादशाहत

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आयकर विभाग को 38 करोड़ रूपये का एडवांस टैक्स का भुगतान किया है।

यहां भी बरकरार है धोनी की बादशाहत


रांची,


चेपक स्टेडियम में 1426 दिनों के बाद माही यानि महेन्द्र सिंह धोनी का एक बार फिर लोगों का दिल और ग्राउड पर बादशाहत बरकरार रखने में कामयाब दिखायी दिये। लखनऊ के खिलाफ सबसे तेज गेंदबाज मार्क वुड के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे दो उनकी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़ दिये। तीसरी गेंद पर वो कैच आउट जरूर हो गये, लेकिन उन्होंने महफिल लूट ली। इसने यह साबित कर दिया कि वो ग्राउंड के बादशाह हैं, लेकिन यहां बात करेंगे उनके ब्रांड वैल्यु की, जहां उनकी बादशाहत अब भी कायम है। एक बार फिर धोनी झारखंड के नंबर वन टैक्सपेयर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स का भुगतान करने वाले व्यक्ति हैं। हलांकि बताया जा रहा है कि बीते वर्ष की तुलना में उनकी आमदनी स्थिर रहने की संभावना है। धोनी ने भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो, लेकिन आईपीएल में उनका जलवा अभी भी बरकरार है। क्रिकेट के अलावा उन्होंने बीते वर्ष फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा है। 

नहीं बढ़ी आमदनी पर हैं नंबर वन

जानकारी के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आयकर विभाग को 38 करोड़ रूपये का एडवांस टैक्स का भुगतान किया है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए भी 38 करोड़ रूपये टैक्स का भुगतान किया था। वन राज्य के सबसे ज्यादा टैक्स जमा करने वाले व्यक्ति हैं।