Kurmi Andolan: कुरमी आंदोलन ने एक बार फिर पकड़ा जोर, 34 ट्रेनें रद्द कई के रूट बदले
एक बार फिर कुरमी/कुड़मी समाज के लोग आंदोलन पर उतर गये हैं। कुरमियों को एसटी का दर्ज दिये जाने की मांग को लेकर समाज के लोग कई माह से आंदोलन पर हैं। आंदोलन को देखते हुए भारतीय रेल ने ढाई दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है।

रांची.
एक बार फिर कुरमी/कुड़मी समाज के लोग आंदोलन पर उतर गये हैं। कुरमियों को एसटी का दर्ज दिये जाने की मांग को लेकर समाज के लोग कई माह से आंदोलन पर हैं। आंदोलन को देखते हुए भारतीय रेल ने ढाई दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। आद्रा रेल मंडल के कुसतौर और खड़गपुर रेल मंडल के खेमासुली स्टेशन की पटरियों पर कुरमी समाज के लोग डट गये हैं। आंदोलन कर रहे समाज के लोगों ने बताया कि यह उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन है। इससे रेल यात्रा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इससे हावड़ा, मुम्बई और ओड़िशा से दिल्ली रूट की ट्रेनों के परिचालन प्रभावित होंगे। इसका असर टाटानगर पर भी पड़ने वाला है। मंगलवार को जारी पत्र के मुताबिक 13 ट्रेनों के रूट बदले गये हैं। इसके अलावा 4 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका जायेगा। टाटानगर, खड़गपुर, हावड़ा, आसनसोल, आद्रा, पुरूलिया, रांची, हटिया और चक्रधरपुर मार्ग से जाने वाली 34 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
100 घंटे कर चुके हैं जाम
कुरमी समाज ने पिछले साल सितंबर को रेल रोको आंदोलन चलाया था जो 100 घंटे तक चला था। समाज के हजारों लोगों ने 100 घंटों तक पश्चिम बंगाल के कुस्तौर और खेमाशुली रेलवे ट्रैक को जाम कर रखा था। एक हफ्ते तक चले इसे आंदोलन के दौरान 6 रेल मंडल के 400 से अधिक ट्रेनें रद्द करनी पड़ी थी। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओड़िशा के कुरमी/कुड़मी समाज के लोग एसटी(ST) का दर्जा पाने और कुरमाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।
नीमडीह रेल फाटक जाम
सरायकेला-खरसांवा जिला के नीमडीह रेल फाटक से लेकर स्टेशन तक हजारों कुरमी आंदोलनकारी जुटे हैं। टोटेमिक कुड़मी के बैनर तले चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो का यह क्षेत्र है, जहां कुरमी समाज के लोग एसटी दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर एकसाथ आये हैं।
रद्द ट्रेनें
13301 - धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस
18116 - चक्रधरपुर-गोमो एक्सप्रेस
03595 - बोकारो-आसनसोल स्पेशल
08641 - आद्रा-बरकाकाना पैसेंजर
03598 - आसनसोल-रांची स्पेशल
18616 हटिया - हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस
इन ट्रेनों के मार्ग बदले
मंगलवार को रवाना हुई 22858 आनंदविहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया। बुधवार को गोमो, पुरुलिया व टाटा के बदले गोमो, महुदा, भोजूडीह, आद्रा व मिदनापुर होकर चलेगी।
इसी तरह 12444 आनंदविहार-हल्दिया एक्सप्रेस गोमो, महुदा, भोजूडीह, आद्रा व मिदनापुर होकर चलेगी। 12820 आनंदविहार-भुवनेश्वर ओडिशा संपर्क क्रांति गोमो, महुदा, भोजूडीह, आद्रा व मिदनापुर होकर चलेगी। 12786 आनंदविहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस गोमो से महुदा, भोजूडीह, आद्रा, मिदनापुर व खड़गपुर होकर चलेगी। 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस गोमो, महुदा, भोजूडीह, आद्रा, मिदनापुर व हिजली होकर चल रही है। ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा - हटिया क्रियायोग एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 05/04/2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर मेदनीपुर - आद्रा - बोकारो स्टील सिटी - मुरी होकर चलेगी | वंही ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली - भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 05/04/2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोमो - भोजूडीह - आद्रा - हिजली - होकर चलेगी |