Jharkhand Breaking: बीजेपी ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, बाबूलाल मरांडी को झारखंड की कमान

बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को झारखँड प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है।

Jharkhand Breaking: बीजेपी ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, बाबूलाल मरांडी को झारखंड की कमान

रांची,

झारखंड बीजेपी ने बड़े फेरबदल करते हुए झारखँड बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व ने इसकी घोषणा की। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। वो दीपक प्रकाश की जगह लेंगे। राज्य में आगामी वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पहले से ही माना जा रहा था कि प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी बदलेगी। याद हो कि जेवीएम के विलय के बाद बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाया था, लेकिन उनके मामले दल बदल के पचड़े में फंसकर रह गयी है। 

चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्‍यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। तेलंगाना में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को जिम्‍मेदारी सौंपी गयी है।