राष्ट्र सेविका समिति का गुरु पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न।

राष्ट्र सेविका समिति का गुरु पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न।


       जमशेदपुर : राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर महानगर के द्वारा रविवार को गुरु पूजन कार्यक्रम परंपरागत तरीके से संपन्न  हुआ। 
 तुलसी भवन बिष्टुपुर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति ने की। 
 उन्होंने कहा कि  परमपवित्र भगवा ध्वज इस देश की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है। इसी शक्ति के बल पर आज यह देश विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।
 महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह ने भगवा ध्वज की चिर प्रासंगिकता सिद्ध करते हुए कहा कि भारत में समान नागरिक आचार संहिता का कानून जल्द से जल्द लागू होना  आवश्यक है। यह कानून लिंग भेद को समाप्त कर महिलाओं को बराबरी का अधिकार देता है।इस कानून का किसी धर्म या संप्रदाय विशेष से कोई संबंध नहीं है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्नेहलता सिन्हा ने कहा कि तन और मन से सबल महिलाएं ही राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देते हुए  राष्ट्र का सर्वांगीण विकास कर सकती है। 
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा  ध्वजा रोहण के पश्चात् अतिथियों द्वारा मां अष्टभुजा देवी के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित कर हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी बहनों ने परम पवित्र भगवा ध्वज का पूजन गुरु के रूप में श्रद्धा एवं समर्पण भाव से किया।
     इस अवसर पर पूर्व ,पूर्व विधायक मेनका सरदार, साहित्यकार अनीता शर्मा,, रीता मिश्र आदि उपस्थित थीं।
        कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ पुष्कर बाला, विशालाक्षी शेषाद्रि,मीना साव,सुमन सिंह, विमला सिंह, अनीता प्रसाद, हरप्रीत कौर,मनुश्री कुमारी,पलक, रीता कुमारी, डालिया भट्टाचार्य, पूजा शर्मा, भारती सिंह,बीना वर्णवाल,माया वर्णवाल, गीता दीक्षित, मंजू सिंह,संध्या सिंह ,डां कवीता परमार,-उमा शर्मा,चींका कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।