झारखण्ड में यहाँ पढ़ाई जायेगी निःशुल्क बंगला भाषा

हर रविवार होगी बंगला भाषा की निःशुल्क पढ़ाई

झारखण्ड में यहाँ पढ़ाई जायेगी निःशुल्क बंगला भाषा
पोटका हाता झारखण्ड में आयोजित बंगला नव वर्ष का कार्यक्रम
झारखण्ड में यहाँ पढ़ाई जायेगी निःशुल्क बंगला भाषा

झारखण्ड में यहाँ पढ़ाई जाएगी हर रविवार को निःशुल्क बंगला भाषा           बंग भाषियों ने लिया बंगला नव वर्ष पर संकल्प 

   पोटका,श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता में बंगला नव बर्ष 1430 पहला बैशाख रामकृष्ण मंदिर में मनाया गया।इस अवसर पर ठाकुर,माँ और स्वामीजी की विशेष पूजा,भोग और आरती की गई। आश्रम के संचालक सुनील कुमार दे ने उपस्थित भक्तजनों को स्वागत करते हुए बंगला नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।उन्होंने स्वरचित संगीत के माध्यम से कहा
सूखे थेको भाई, बंधु सवाई,नव वर्षे एई कामना,
सबार जीवने शांति आसुक प्रभुर काछे एई प्रार्थना।इस अबसर पर कमल कांति घोष,सनत मंडल,भबतारण मंडल,तपन मंडल आदि ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपनी भाषा और संस्कृति को बचाने पर बल दिया।इस अबसर पर बंगला भाषा की पढ़ाई भी शुरू की गईं जिसके लिए निशा भकत,रिया मोदक,प्रियंका मोदक,रितु राय, बेबी रानी सरदार को बंगला शिखने की पुस्तक दी गई।यहाँ प्रति रविवार को माताजी आश्रम में सुबह 9 बजे बंगला पढ़ाई की क्लास होगी जो निशुल्क  होगी।इस अबसर पर भास्कर दे,सहदेव मंडल,सुनील कुमार दे,बादल मामा, तोड़ित मंडल ने भजन और भक्ति गीत प्रस्तुत किया।कमल कांति घोष ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया।ठाकुर जी की सांध्यराती और हरिनाम संकीर्तन के साथ नव वर्ष का कार्यक्रम सम्पन्न ह।धन्यवाद ज्ञापन आश्रम के अध्यक्ष कृष्ण कांत मंडल ने दी।संचालन सुनील कुमार दे ने किया।इस अपसर पर सुधांशु शेखर मिश्र,चीनू मा,स्वपन मंडल,हीरालाल दे,समीर मंडल,विश्वामित्र खंडायत, रवींद्र नाथ दास, हेम पात्र, अमल बिश्वास,इरा पालित,बन्दना मंडल,सुबोध मंडल,अरुण महतो,अंजलि मंडल मधु सूदन भट्टाचार्य, तपन दे,दिलीप मंडल,तपन कुमार मंडल,सुजाता मरल,संतोष मंडल,मोहितोष मंडल,बलराम गोप,सुधांशु मिश्रा आदि भक्तगण उपस्थित थे।