विभागीय लापरवाही से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तोरसिंदरी में ताला लगा

केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा के गृह क्षेत्रमें है यह एकलव्य विद्यायल

विभागीय लापरवाही से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तोरसिंदरी में ताला लगा
बन्द पड़े एकलव्य विद्यायल के सामने जिला परिषद से जुड़े जनप्रतिनिधि


खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत एकलव्य विद्यालय तोरसिंदरी का खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पता चला कि राज्य सरकार के विभागीय लापरवाही से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तोरसिंदरी में ताला लग गया है।यह कहना है जनप्रतििनिधियों की टीम का,

विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं  कि  माने तो पिछले एक साल से उन्हें  वेतन नही मिला है वही इसमें अध्ययनरत 480 विद्यार्थी व अभिभावक भविष्य

के प्रति चिंतित हैं। इस विद्यालय को संचालित करने वाले एनजीओ के साथ एमओयू खत्म होने के बाद सरकार से फंड मिलना बंद हो गया है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को घर भेज दिया गया है।

इस पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि जल्द ही खूंटपानी प्रखंड का एक जन प्रतिनिधि मंडल राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इस समस्या से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। अगर बच्चों को ही इस तरह से अंधकार में रखा जाएगा तो झारखंड का इससे बड़ा  दुर्भाग्य क्या हो सकताा है।           नििरीक्ष करने वालो में संघ के अध्यक्ष  राकेश बांसिंह, उप प्रमुख सरिता दोगों,दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा,रूईडीह पंचायत के मुखिया मालती तियू, केयाडचालोम पंचायत के मुखिया मनीषा हाईबुरू आदि उपस्थित थे।