'AAP' को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला, TMC, CPI व NCP को झटका

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी(AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। वंही चुनाव आयोग ने कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(CPI) के अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है।

'AAP' को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला, TMC, CPI व NCP को झटका


दिल्ली

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी(AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। वंही चुनाव आयोग ने कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(CPI) के अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है। चुनाव आयोग ने 2016 में राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा के नियमों में बदलाव किया था। अब समीक्षा पांच के बजाए 10 साल में किए जाने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के लिए आवश्यक है कि उसके उम्मीदवार देश में कम से कम चार से ज्यादा राज्यों में छह प्रतिशत से अधिक मत हासिल करें। लोकसभा में उसका प्रतिनिधित्व कम से कम चार सांसदों का हो। चुनाव चिन्ह आदेश 1968 के तहत अपने राष्ट्रीय दल के दर्जे को खोने पर पार्टी देश के सभी राज्यों में एक चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ सकती है।

6 राष्ट्रीय पार्टियां शेष

अब देश में बीजेपी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (BSP) ,कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी (CPIM), नेशनल पिपुल्स पार्टी (NPP)  और आम आदमी पार्टी (AAP) को  मिलाकर कुल 6 पार्टियां है जिन्हें राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल है। आप भारत की सबसे नई राष्ट्रीय पार्टी है। गुजरात चुनाव में आप को 13 प्रतिशत वोट शेयर मिले थे। वंही इससे पहले पंजाब और गोवा में भी 6 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे।

राज्य पार्टी का दर्जा 

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल, पश्चिम बंगाल में रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, आंध्र प्रदेश में भारत राष्ट्र समिति, मणिपुर में पीडीए, पुडुचेरी में पीएमके और मिजोरम में एमपीसी का दर्जा राज्य पार्टी के रूप में वापस ले ली गयी है। वंही लोक जनशक्ति पार्टी को नागालैंड, टिपरा मोथा को त्रिपुरा, वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को मेघालय में राज्य पार्टी का दर्जा मिला है।