साहेबगंज में फिर दोहराया गया रुबिका पहाड़िन जैसी हत्याकांड, कई टुकड़ो में मिली पुलिस को महिला के अंग

जिले के बोरियो थाना क्षेत्र से फिर एक बार रुबिका पहाड़िन हत्याकांड जैसे सनसनीखेज मामला सामने आया है। बोरियो थाना क्षेत्र के चटकी गांव के जंगल से मानव खोपड़ी और शरीर के अंग कई टुकड़ों में पुलिस को मिले हैं।

साहेबगंज में फिर दोहराया गया रुबिका पहाड़िन जैसी हत्याकांड, कई टुकड़ो में मिली पुलिस को महिला के अंग

साहिबगंज: जिले के बोरियो थाना क्षेत्र से फिर एक बार रुबिका पहाड़िन हत्याकांड जैसे सनसनीखेज मामला सामने आया है। बोरियो थाना क्षेत्र के चटकी गांव के जंगल से मानव खोपड़ी और शरीर के अंग कई टुकड़ों में पुलिस को मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये शव लापता आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका का हो सकता है, क्योंकि घटना स्थल से सेविका के कपड़े भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार चटकी जंगल में कई टुकड़ों में मानव शरीर और एक खोपड़ी पुलिस को मिली है। वहीं खून से सना नाइटी, चप्पल, बाल और बाइक की चाबी भी मिली है। ये कपड़े लापता आंगनबाड़ी सेविका की बताई जा रही हैं। हालांकि,शव आंगनबाड़ी सेविका का ही है,या नहीं यह जांच का विषय है।

27 अप्रैल से है लापता

तीन दिन पहले आंगनबाड़ी सेविका की मां संजलि टुडू ने अपने बेटी की लापता होने की रिपोर्ट बोरियो थाने में दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने महिला के पति और परिजनों से पूछताछ की थी। हालांकि तभी उसका कोई पता नहीं चल पाया था। 27 अप्रैल से बोरियो प्रखंड के बांझी चटकी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका मालोती सोरेन लापता थी। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी। इसी बीच चटकी पहाड़ पर मंगलवार की शाम एक महिला का शव मिला। खून से सने कपड़े 31 साल की लापता सेविका के बताए जा रहे हैं। मामला दर्ज होने के बाद बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने महिला के पति और परिजनों से पूछताछ की थी। हालांकि तभी उसका कोई पता नहीं चल पाया था। वहीं घटना को लेकर थाना प्रभारी जगरनाथ पान ने बताया कि फिलहाल पुलिस घटना से जुड़ी एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की जाँच में जुटी है।