जमशेदपुर : बिरसानगर मंडल भाजपा का बूथ सशक्तीकरण को लेकर बैठक आयोजित

बिरसानगर मंडल भाजपा का बूथ सशक्तिकरण को लेकर एक बैठक रविवार को बिरसानगर स्थित शकुंतला उद्यान में संपन्न हुई।

जमशेदपुर : बिरसानगर मंडल भाजपा का बूथ सशक्तीकरण को लेकर बैठक आयोजित
बैठक में मौजूद भाजपा नेता

Jamshedpur: बिरसानगर मंडल भाजपा का बूथ सशक्तिकरण को लेकर एक बैठक रविवार को बिरसानगर स्थित शकुंतला उद्यान में संपन्न हुई।  बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में पार्टी के प्रवासी  प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।बैठक में पार्टी के मंडल स्तरीय पदाधिकारी ,  शक्ति केंद्र प्रभारी एवं विभिन्न बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।  कुलवंत सिंह बंटी ने  कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ होते हैं , उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठित होकर आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव भी  उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि  बूथ की संरचना सुदृढ़ हो ताकि चुनाव के समय काम करना और आसान हो जाये। बैठक में मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, महामंत्री  तापस कर्मकार, अनूप सिंह, जितेंद्र कुमार मिश्रा, अनिल अग्रवाल, बापन बनर्जी, सुनील कुमार सिंह,  सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, भानु प्रकाश, श्याम राहा, सत्यनारायण पाल, अनूप पाण्डे आदि मौजूद थे।