पूर्व विधायक अमित महतो ने किया सरेंडर, भेजे गये जेल

जेएमएम के पूर्व विधायक अमित महतो ने एक मामले में आज अदालत में सरेंडर किया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पूर्व विधायक अमित महतो ने किया सरेंडर, भेजे गये जेल


रांची

पूर्व विधायक और झारखंड खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट के में सरेंडर किया। सरेंडर करने के बाद उन्हें कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अमित महतो के खिलाफ वर्ष 2022 में धुर्वा थाना में कांड संख्या 208/2022 दर्ज की गयी थी, जो विधानसभा घेराव से जुड़ा था। दर्ज प्राथमिकी में सरकारी काम में बाधा डालने और बिना अनुमति के सड़क जाम करने समेत कई आरोप लगाये गये थे। इस मामले में उन्होंने हाईकोर्ट से अग्रीम जमानत की अपील की थी, जिसमें उन्हें बेल नहीं मिला।

सरेंडर से पहले प्रेसवार्ता

सिविल कोर्ट रांची में सरेंडर करने से पूर्व अमित महतो ने रांची प्रेस क्लब में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सत्ता के नशे में चूर है और दमनात्मक कार्रवाई कर रही। वो हमेशा झारखंड और झारखंड वासियों के हित लड़ते रहेंगे। खतियानी हित में एक फिर उन्हें जेल भेजा रहा है। मालूम हो कि सरकारी काम के बाधा मामले में वो एक बार पहले जेल जा चुके हैं। उन्हें 2 वर्ष की सजा हुई थी, जिसके कारण उनकी विधायकी चली गयी थी। कुछ दिनों पूर्व ही हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए 2 वर्ष की सजा को घटाकर 1 वर्ष कर दिया था। 

खतियानी दौड़ और हेमंत से बगावत

पूर्व विधायक अमित महतो ने 1932 आधारित स्थानीय नीति की मांग के शर्त पर झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद इन्होंने झारखंड खतियानी पार्टी का निर्माण किया था। फिलहाल अमित महतो प्रत्येक विधायनसभा में खतियानी दौड़ लगा रहे, जिसके तहत वो अबतक 1500 किलोमीटर से अधिक का दौड़ लगा चुके हैं।