विधायक इरफान अंसारी का किया गया पुतला दहन 

विधायक इरफान अंसारी का किया गया पुतला दहन 


जमशेदपुर : शनिवार को सोपोडेरा  बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान के पास जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का पुतला दहन स्थानीय युवाओं द्वारा किया गया । 
 पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल राम सिंह मुंड़ा ने कहा कि जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने विगत दिनों आदिवासियों  के मान सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया है। उन्होंने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष  बाबूलाल मरांडी   के ऊपर गलत टिप्पणी किया । ऐसे  आदिवासी विरोधी मानसिकता रखने वाले इरफान अंसारी को झारखंड  क्या ,  देश में  भी रहने का भी अधिकार नहीं है। ऐसे लोगों को पाकिस्तान चल जाना चाहिए। 
विहिप नेता राहुल सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी है , सीमा पर हमारे कई सैनिक आदिवासी है , अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई लड़ने वाले भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी थे। यह बात इरफान अंसारी को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इरफान अंसारी जेहादी मानसिकता रखते हैं । उन्हें विधानसभा से बर्खास्त किया जाना चाहिए ‌ । पुतला दहन कार्यक्रम में यशवंत शुक्ला , शिशांत मौर्य, पंकज, सुभाष ,प्रकाश ,  आकाश श्रीवास्तव, भोला प्रसाद , अभिषेक सिंह आदि मौजूद थे।