तुलसी भवन में सावन महोत्सव आयोजित

तुलसी भवन में सावन महोत्सव आयोजित


 जमशेदपुर : तुलसी भवन परिसर शुक्रवार को सावन के रंग में रंगा दिखा। गौरतलब हो कि  पवित्र एवं श्रृंगारिक सावन माह धरा पर अपनी विहंगम स्वरूप में पधार चुका है। सावन के स्वागत में तुलसी भवन एवं जमशेदपुर नगर के विदुषी साहित्यकार, रंगकर्मी, संगीत सेवी एवं सार्वजनिक जगत में सक्रिय मातृ शक्ति अहम भूमिका अदा कीं। कार्यक्रम अपराह्न 4 बजे से शाम 7  बजे तक तुलसी भवन के मुख्य सभागार में आयोजित हुई।क्ष
             इस कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप रामनंदन प्रसाद ( इंद्रदेव) , बिमल जालान, ओमप्रकाश अग्रवाल , मंजू ठाकुर, नीलिमा पाण्डेय, सुरिंदर नीलम कौर उपस्थित थीं। इनके साथ जमशेदपुर के साहित्यिक जगत के जानेमाने हस्ताक्षर , कवियत्रीगण , रंगमंच, कलाजगत से जुड़े 100 से अधिक प्रतिभाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। किसी ने गीत, किसी ने नृत्य का गुणवत्तापूर्ण प्रदर्शन किया।
             इस कार्यक्रम के संयोजक की  भूमिका निम्न ने अदा की। 
डॉ वीणा पाण्डेय 'भारती' 
सुश्री नीता सागर चौधरी
श्रीमती माधवी उपाध्याय
श्रीमती उपासना सिन्हा
श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव ।