देवी पहुंची जमशेदपुर , विकास सिंह किए स्वागत।

जमशेदपुर : प्रख्यात भोजपुरी गायिका देवी शुक्रवार को जमशेदपुर शहर पहुंची। बताते चलें कि देवी भाजपा नेता विकास सिंह के पुत्र सम्राट शिवांश के प्रथम जन्म दिवस के अवसर पर निजी कार्यक्रम में अपनी गायिकी की जलवा बिखेंगीं। साकची बोधि ग्राउंड में शनिवार को शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में देवी शहरवासियों का मनोरंजन करेंगी।