जेल से निकलें भाजपा नेता सुधांशु, रंजीत एवं किशन‌ , हुआ स्वागत

जेल से निकलें भाजपा नेता सुधांशु, रंजीत एवं किशन‌ , हुआ स्वागत

जमशेदपुर :  भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, रंजीत पांडेय एवं किशन सिंह जेल से हुये। रिहा, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घाघीडीह जेल के बाहर इन तीनों का स्वागत किया। 
बताते चलें कि  कदमा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में विगत तीन माह पूर्व हुए उपद्रव मामले में दर्जन भर से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।  भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, रंजीत पांडेय एवं किशन सिंह को रांची हाई कोर्ट से गुरुवार को जमानत मिल गई । सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम को उन्हें घाघीडीह केंद्रीय कारा से रिहा कर दिया गया। उनके रिहाई के मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे । घाघीडीह जेल से बाहर आते ही सुधांशु ओझा, रंजीत पांडेय एवं किशन सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान जेल के बाहर ढोल-नगाड़ों की व्यवस्था की गई थी। वहीं, कार्यकर्ताओं ने जेल से रिहा हुए नेताओं के समर्थन में नारेबाजी की। 
इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, रंजीत पांडेय एवं किशन सिंह के रिहाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर से साबित हो गया कि सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित  नहीं  हो सकता। 
गुंजन यादव ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर तुष्टिकरण की नीति को चरितार्थ करते हुए जिला प्रशासन ने भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे कर आनन-फानन में जेल भेज दिया। आज सत्य की जीत हुई है।
इस दौरान संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, राजेश सिंह, बिनोद राय, त्रिदेव चट्टराज, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।