चौरसिया समाज का सावन मिलन समारोह आयोजित।

चौरसिया समाज का सावन मिलन समारोह आयोजित।


हजारीबाग :  चौरसिया कल्याण समिति, हजारीबाग के बैनर तले जिला अध्यक्ष  मनीष चौरसिया एवं जिला सचिव  रंजीत चौरसिया के निर्देशन में  रिंग्स एंड रोजेज बैंक्विट् हॉल में नागपंचमी पूजन सह सावन मिलन समारोह  धूमधाम से आयोजित की गई। जिसमें काफी संख्या में चौरसिया समाज की महिलाएं , पुरुष एवं बच्चें शिरकत कियें‌  मनाया। 
     कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम दरस चौधरी ,  संजय चौरसिया ,  अशोक चौरसिया , झारखंड प्रदेश महामंत्री , राजेश चौरसिया , राँची जिला अध्यक्ष  अजीत चौरसिया , झारखंड प्रदेश  उपाध्यक्ष  गोपाल चौरसिया, राँची जिला महामंत्री  प्रकाश चौरसिया , प्रदेश सरंक्षक परमेश्वर प्रसाद , झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष  दीपक चौरसिया, प्रकाश चौरसिया, बीरेंद्र कुमार चौरसिया, जमशेदपुर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रह्लाद चौरसिया आदि उपस्थित थे। 
           चौरसिया समाज के हजारीबाग जिलाध्यक्ष मनीष चौरसिया एवं जिला सचिव रंजीत चौरसिया के द्वारा सभी आगंतुकों का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शिक्षा एवं राजनीति के क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने पर बल दिये। राम दरस चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम में आकर अपनत्व का एहसास हुआ। समाज के सभी सक्षम लोगों को समाज के मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। उन्होंने एक जुटता पर बल देते हुए कहा कि हर क्षेत्र में चौरसिया समाज के लोगों को अपना प्रतिनिधित्व  बढ़ाना चाहिए । अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सबों के प्रति आभार जताया।