चंद्रयान - 3 के सफल लैंडिंग के लिए हुआ पूजा अर्चना

चंद्रयान - 3 के सफल लैंडिंग के लिए हुआ पूजा अर्चना


जमशेदपुर :  साकची स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर में चंद्रयान 3 के सुरक्षित तथा सफल लैंडिंग के लिए सनातन उत्सव समिति जमशेदपुर महानगर द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भगवान वीर बजरंगबली  की भव्य आरती आयोजित की गई। समिति के संरक्षक चिंटू सिंह ने कहा ईश्वर में आस्था और उनकी स्तुति से हर काम आसान हो जाता है। इसी लिए यह आयोजन किया। इससे भारत का प्रतिष्ठा और गौरव बढ़ेगा। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।