राष्ट्पति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा, 24 मई को देवघर से होगी शुरूआत, तैयारियां अंतिम चरण में।

24 मई को राष्ट्पति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा शुरू हो रहा है। पहले दिन 24 मई को वो देवघर में पूजा अर्चना करेंगी और हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन करेंगी। दौरे के दूसरे दिन 25 मई को खूंटी में महिला सम्मेलन व आईआईआईटी रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्पति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा, 24 मई को देवघर से होगी शुरूआत, तैयारियां अंतिम चरण में।
झारखंड हाईकोर्ट का नया भवन


रांची


24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन करेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और केन्द्रीय कानून व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के आने की भी संभावना है। यह भवन कई मायने में खास है। 165 एकड़ में फैला झारखंड हाईकोर्ट का नया परिसर देश के सभी हाईकोर्ट से बड़ा है। इतना ही नहीं यह सुप्रिम कोर्ट के परिसर से भी कई गुणा बड़ा है। इस भव्य इमारत की निर्माण में 550 करोड़ रूपये की लागत आयी है। पूरे परिसर की सुरक्षा के लिए 500 सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं। 

नये हाईकोर्ट भवन में क्या है खास

नये हाईकोर्ट भवन में 1200 अधिवक्ताओँ के बैठने की सुविधा है। नये भवन में 540 चैंबर, 30 हजार वर्गफीट में लाईब्रेरी और 2000 वाहनों के पार्किंग की सुविधा है। मामलों की सुनवाई के लिए 25 भव्य वातानुकूलित कोर्ट रूम बनाये गये हैं।  68 एकड़ में हाईकोर्ट के तीन ब्लॉक बनाये गये हैं। न्यायिक ब्लॉक दो मंजिला है। इनमें पहले तल में चीफ जस्टिस के कोर्ट सहित कुल 13 कोर्ट का निर्माण किया गया है, जबकि दूसरे तल में 12 कोर्ट बनाये गये हैं। परिसर में ही 70 पुलिसकर्मियों के लिए बैरक का निर्माण किया गया है। पूरे क्षेत्र में 60 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति सौर उर्जा से की जायेगी। इसके लिए पार्किंग एरिया में 2000 केवीए का सोलर पावर प्लांट लगाया गया है। इस नये हाईकोर्ट भवन की बुनियाद 9 फरवरी 2013 को सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर ने रखी थी, लेकिन निर्माण कार्य 2015 में शुरू हुआ। 

राष्ट्रपति के तीन दिनों का कार्यक्रम 

24 मई को राष्ट्पति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा शुरू हो रहा है। पहले दिन 24 मई को वो देवघर में पूजा अर्चना करेंगी और हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन करेंगी। दौरे के दूसरे दिन 25 मई को आईआईआईटी रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में बीटेक व एमटेक के 120 विद्यार्थी डिग्री हासिल करेंगे। उसी दिन सुबह 10.15 बजे वो खूंटी के बिरसा मुंडा स्टेडियम में महिला समूह के सम्मेलन में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रेणुका सिंह सरूता व विश्वेशर टुडू भी शामिल होंगे। 26 मई को महामहीम राजभवन में ही गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी और उसी दिन वापस दिल्ली लौट जायेंगी।  राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल से दो किलोमीटर की परिधि को रेड जोन घोषित किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची से लेकर खूंटी तक तैयारी जोरों पर है। खूंटी में हैलिपैड तैयार किया जा रहा है।