झारखंड में 19 खेलों के लिए 222 खिलाड़ियों एवं 48 प्रशिक्षकों के बीच लगभग 5 करोड़ रुपए की सम्मान राशि वितरित

नई खेल नीति बनने के बाद पहली बार खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के बीच सम्मान राशि का वितरण किया गया। आज 222 खिलाड़ी तथा 48 से अधिक प्रशिक्षकों के बीच लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रदान की गयी।

झारखंड में 19 खेलों के लिए 222 खिलाड़ियों एवं 48 प्रशिक्षकों के बीच लगभग 5 करोड़ रुपए की सम्मान राशि वितरित
रांची
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज हरिवंश राय टाना भगत इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव, रांची में आयोजित "खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मान राशि वितरण समारोह" में 19 खेलों के 222 खिलाड़ी और 48 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। उन्हें सम्मान व पुरस्कार के रूप में 5 करोड़ रूपये की राशि का भी दी। इस दौरान उन्होंने पुरस्कार पाने वाले सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं  दीं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज जिस प्रकार से यह स्टेडियम सजा है, जिस तरह से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ी और प्रशिक्षक मौजूद हैं, जिस उद्देश्य के लिए यह परिसर और स्टेडियम बना  है, आज का यह समारोह इस परिसर और स्टेडियम का वास्तविक शोभा बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी परिकल्पना है कि इस तरह का आयोजन यहां लगातार होता रहे, ताकि इसका संदेश सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरी दुनिया में गूंजे। हमारी सरकार इसी परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रही है कि आने वाले दिनों में देश का कोई भी खेल बिना झारखंड के खिलाड़ियों के पूरा न हो। हर खेल में हमारे झारखंड के युवा खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में देश और राज्य का नाम रोशन करें। उक्त बातें 
अब खिलाड़ियों को सम्मान राशि के रूप में कम से कम 50 हजार रुपए प्रदान किए जाने का प्रावधान
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों को सिर्फ मेडल जीतने के लिए तैयार नहीं करेंगे, बल्कि झारखंड में खेल का एक वट वृक्ष तैयार करने के उद्देश्य से कार्य करेंगे। आने वाले समय में इस राज्य में खिलाड़ियों की नर्सरी वास्तविक रूप से सार्थक करने का प्रयास किया जाएगा। हमारी सरकार इस कार्य की ओर अग्रसर भी है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए खेल विभाग ने पंचायत, प्रखंड, जिला, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कोशिश शुरू कर दी है। *मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 खिलाड़ियों को सरकार ने सीधी नियुक्ति दी है, बात यहीं खत्म नहीं होगा। खिलाड़ियों की आगे भी नियुक्तियां होती रहेंगी।* झारखंड के खिलाड़ियों ने जो हुनर दिखाया उसका लोहा मानना होगा। उन्होंने अपने ताकत के बल पर अपना स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में बहुत ही कम राशि खिलाड़ियों को बतौर सम्मान राशि वितरित की जाती थी ,जो न्याय संगत नहीं था। कोई भी नकद पुरस्कार 50 हजार से कम न हो, यह हमारी सरकार ने तय किया है। अब कोई भी पुरस्कार 50 हजार से कम का नहीं है और इसकी अधिकतम सीमा पांच करोड़ रुपए तक सरकार ने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो शारीरिक रूप से ठीक नहीं है और खेल के प्रति जिनका रुझान है उनके लिए भी खेल प्रतिस्पर्धा हेतु अलग व्यवस्था बनाएंगे।
पंचायत स्तर पर "सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब" की होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल संस्कृति को और मजबूत करने के लिए "सिदो-कान्हो युवा खेल क्लब" शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक क्लब को प्रतिवर्ष 25,000/- (पच्चीस हजार रुपए) की अनुदान राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे क्षेत्र जो नक्सल प्रभावित हैं, वहाँ भी युवाओं को खेल से जोड़ कर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने के उदेश्य से सहाय योजना की शुरुआत हमारी सरकार ने की है। पिछले वर्ष लगभग 75 हजार खिलाड़ियों ने सहाय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस वर्ष हम इसका दायरा 5 जिला से बढ़ा कर 7 जिला करने वाले हैं।
27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक झारखंड करेगा "एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023" की मेजबानी
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए देश के अंदर बेहतर कोचिंग दिलाने का कार्य राज्य सरकार करेगी। देश में पहली बार हॉकी इण्डिया एवं राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी - 2023" का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 के बीच किया जा रहा है। इसमें एशिया के 06 देशों की टीमें भाग लेंगी। झारखण्ड की बेटियाँ भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगी। यह पहला मौका है जब इतने बड़े प्रतियोगिता का आयोजन झारखण्ड में किया जा रहा है
जोहर पोर्टल से करेंगे खिलाड़ियों को मदद
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि  खेल विभाग ने जोहार खिलाड़ी पोर्टल की शुरुआत भी की है, यह पोर्टल देश का पहला ऐसा पोर्टल है जहां खेल और खिलाड़ियों का डेटा एकत्रित कर उन्हें हर सम्भव मदद किया जाएगा। इस पोर्टल में खिलाड़ी और प्रशिक्षकों
का पूर्ण विवरण होगा।