झारखंड बोर्ड (JAC) ने मैट्रिक और इंटर साइंस का परिणाम किया जारी

JAC ने मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया। 4 लाख 60 हजार 559 छात्र मैट्रिक पास हुए। 95.38 प्रतिशत छात्र हुए पास।

झारखंड बोर्ड (JAC) ने मैट्रिक और इंटर साइंस का परिणाम किया जारी

रांची

जैक(Jharkhand Academic Council) झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर का साइंस परीक्षा का परिणाम जारी किया। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग सचिव के. रवि कुमार और जैक अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो ने संयुक्त रूप से झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी किया। जैक के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने कहा कि छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है। आज उसका परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास तभी संभव होगा जब राज्य के जंगलों में रह रहे बच्चे शिक्षित होंगे।

इस वर्ष मैट्रिक के लिए 4 लाख 33 हजार 718 छात्र ने परीक्षा एनरोल्ड किया था। जिसमें 4 लाख 27 हजार 459 छात्र ने  दिया परीक्षा।

4 लाख 60 हजार 559 छात्र मैट्रिक पास हुए। 95.38 प्रतिशत छात्र हुए पास।

60134 छात्र इंटर के छात्र हुए पास। 

81.45 परसेंट छात्र हुए पास हुए। 

जबकि 75 हजार छात्रों ने इंटर साइंस का परीक्षा दिया है।

मैट्रिक के लिए 1241केंद्र बनाए गए थे और इंटर के लिए 460 केंद्र बनाए गए थे।सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा कराया गया।

14 मार्च से 5 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित किया गया।24 अप्रैल से मूल्यांकन जारी हुआ और 23 मई को परिणाम घोषित किया गया।

मैट्रिक में टॉप

1- श्रेया सोनगिरी, जमशेदपुर 
2- सौरभ कुमार पोल ,दुमका
3- दीक्षा भारती ,हजारीबाग 
3- दीप मित्रा बोकारो ,चास

इंटर साइंस टॉपर 

1- दिव्या कुमारी, रामगढ़ 
2- खुशी कुमारी, रांची
3- प्रियंका घोष, रांची
3- पवन कुमार राणा, हजारीबाग,

झारखंड के टॉपर रहे छात्र और छात्राओं को प्रथम को तीन लाख लैपटॉप और एक मोबाइल झारखंड सरकार देगी तो वहीं द्वितीय श्रेणी को 2,लाख लैपटॉप ,मोबाइल और तृतीय श्रेणी को एक लाख लैपटॉप और मोबाइल पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा।