8 अगस्त को शहर आएंगे आजसू सुप्रीमो  सुदेश महतो 

8 अगस्त को शहर आएंगे आजसू सुप्रीमो  सुदेश महतो 


जमशेदपुर :  रविवार को आजसू पार्टी के जिला समिति की बैठक निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। 
बैठक की अध्यक्षता आजसू जिला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालाकार ने किया। तथा  संचालन अप्पू तिवारी ने किया।
बैठक में उपस्थित  पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि  आगामी 8 अगस्त  को पार्टी सुप्रीमो सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लंबोदर महतो, सुनीता चौधरी, केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता देवशरण भगत, कुशवाहा शिवपूजन मेहता समेत केंद्र के सभी पदाधिकारी शहर आएंगे ‌। सभी पार्टी के  संस्थापक स्वर्गीय निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उक्त तिथि को एक संकल्प यात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कोल्हान स्तरीय कार्यक्रम होगा। जिसमें हजारों पार्टी समर्थक भाग लेंगे। धन्यवाद ज्ञापन हेमंत पाठक ने किया। 
बैठक में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रभारी प्रो रविशंकर मौर्या, बन बिहारी महतो, मुन्ना सिंह ब्रजेश, चंद्रगुप्त सिंह, बुद्धेश्वर मुर्मू, संजय सिंह, कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, शैलेंद्र सिन्हा, धनेश कर्मकार, प्रकाश विश्वकर्मा, चंद्रश्वर पांडेय, अभय सिंह, अशोक मंडल, उमाशंकर सिंह, देवाशीस चौधरी, कुंदन सिंह, विनय सिंह,शम्भू श्रवण, शैलेश सिंह, संजय करुआ, प्रवीन सिंह, निरंजन महतो, माणिक महतो, सोनू सिंह, लक्षुमन बाग, चंदन सिंह, सुमित कुमार,संतोष सिंह, मृत्युंजय सिंह, मनोज ठाकुर,  सचिन प्रसाद, माणिकमल्लिक , आशीष नमता, साहेब भागती, कामेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे।