वोटर आईडी-आधार लिंक पर सरकार का नया फैसला, लोगों को क्या मिली छूट

सरकार ने 1 अप्रैल 2023 तक सभी लोगों को वोटर आईडी (Voter ID) को आधार (UIDAI-Aadhar) से लिंक करने का अंतिम तारीख दिया था, लेकिन अब राहत देते हुए इसकी मियाद 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दी है।

वोटर आईडी-आधार लिंक पर सरकार का नया फैसला, लोगों को क्या मिली छूट


दिल्ली,


सरकार ने 1 अप्रैल 2023 तक सभी लोगों को वोटर आईडी (Voter ID) को आधार (UIDAI-Aadhar) से लिंक करने का अंतिम तारीख दिया था, लेकिन अब राहत देते हुए इसकी मियाद 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि दोनों को लिंक करना जरूरी नहीं है। आधार को वोटर आईडी से लिंक करने की पहल चुनाव आयोग की ओर से शुरू की गयी थी और कानून व न्याय मंत्रालय की ओर से एक अधिसूचना जारी कर कहा गया कि वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए आवेदन को अस्वीकार नहीं किया जायेगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि कोई मतदाता आधार नहीं दिखा पाता तो वोटर लिस्ट में उनकी प्रविष्टियां नहीं हटायी जायेगी। चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि किसी का नाम वोटर लिस्ट में गलत तो दर्ज नहीं है अथवा एक से ज्यादा बार रजिस्टर्ड तो नहीं।

ऐसे करें ऑनलाइन लिंक

  • अगर आपने अबतक अपने आधार को वोटर आईडी से लिंक नहीं किया है तो घर बैठे ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले https://nvsp.in/ के वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • यहां लॉग इन करने पर आपको रजिस्टर एक न्यू यूजर के ऑपशन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपको OTP आयेगा, जिसे दर्ज करने के बाद नया पेज खुल जायेगा। 
  • यहां आपको अपनी पूरी डिटेल्स भरकर इसे सब्मिट करने होंगे। 
  • पूरी जानकारी भरने के बाद एक्लॉलेजमेंट नंबर जेनरेट होगा। एक्नॉलेजमेंट नंबर का उपयोग कर आप चेक कर सकते हैं कि आपका वोटर आईडी आधार से लिंक हुआ या नहीं।