Deadly Heat:100 से ज्यादा जान ले चुका है यह गर्मी, मौसम विभाग की सलाह 10-6 बजे तक घर पर ही रहें

उत्तर भारत के अधिकत्तर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे अबतक 100 से अधिक जानें जा चुकी है। बिहार में 48 तो झारखंड में 9 लोगों की जान गयी।

Deadly Heat:100 से ज्यादा जान ले चुका है यह गर्मी, मौसम विभाग की सलाह 10-6 बजे तक घर पर ही रहें

रांची,

उत्तर भारत जबरदस्त गर्मी और लू की चपेट में है। पूरा उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तपती गर्मी की मार झेल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक यूपी में 54, बिहार में 48 और झारखँड में 9 लोग जान गंवा चुके हैं। बिहार - झारखंड में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है।  मौसम विभाग के अनुसार मानसून का देरी से आना, यह भी गर्मी की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। हालांकि 20 जून के बाद राज्यवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुमान है कि 20 या 21 जून को बारिश हो सकती है। मानसून में देरी की वजह से गर्मी बेकाबू हो गयी है। बिहार-झारखँड के स्कूलों को अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। झारखंड सरकार ने 21 जून तक के लिए 8 वीं तक की कक्षाओं को बंद करने के आदेश दिये हैं, वंही बिहार ने 24 जून तक सभी निजी व सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है।

गोड्डा सबसे गर्म

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ें के अनुसार गोड्डा जिले में शनिवार को सबसे अधिक 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। गोड्डा के अलावा और भी जिले हैं, जहां तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। गोड्डा के बाद सबसे अधिक देवघर में 44.7, बोकारो में 41.9, जमशेदपुर में 41.5 और डालटनगंज में 42.5 डिग्री तापमान रेकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कई जिले ऐसे भी हैं जहां तापमान सामान्य रेकॉर्ड किये गए हैं। जिसमें हजारीबाग में सबसे अधिक 40.6 डिग्री और कभी सबसे काम तापमान वाले सहर  रांची में 41.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किये गए। 

बिहार में रेड अलर्ट

बिहार के 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की है। राजधानी पटना सहित अधिकत्तर जिलों में अधिकतम तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।