चाईबासा  :  सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को मिला सर्वश्रेष्ठ अनुसंधानकर्ता का सम्मान

चाईबासा सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को शनिवार को प्रदेशभर में सर्वश्रेष्ठ अनुसंधानकर्ता का सम्मान मिला।

चाईबासा  :  सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को मिला सर्वश्रेष्ठ अनुसंधानकर्ता का सम्मान
चाईबासा सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार

Chaibasa : चाईबासा सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को शनिवार को प्रदेशभर में सर्वश्रेष्ठ अनुसंधानकर्ता का सम्मान मिला। उक्त सम्मान उन्हें रांची में आयोजित 18 वीं पुलिस ड्यूटी मीट में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्रदान किया। मौके पर डीजीपी समेत पुलिस विभाग के तमाम आलाधिकारी मौजूद थे। चाईबासा सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं नकद राशि प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि चाईबासा एयरपोर्ट बलात्कार कांड का उन्होंने प्रोफेशनल ढंग से बेहतरीन अनुसंधान किया था। जिसकी वरीय अधिकारियों ने काफी तारीफ की थी। साथ हीं बेहतर अनुसंधानकर्ता के पुरस्कार के लिए अनुसंशा की थी।