जमशेदपुर : पार्षद पूर्णिमा मल्लिक और आजसू नेता मानिक मल्लिक ने थामा झामुमो का दामन

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक और आजसू पार्टी के नेता नेता सह सेवा ही लक्ष्य संस्था के संस्थापक मानिक मल्लिक ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

जमशेदपुर : पार्षद पूर्णिमा मल्लिक और आजसू नेता मानिक मल्लिक ने थामा झामुमो का दामन
मुख्यमंत्री को सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भेंट करते
Jamshedpur :  जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र  की जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक और आजसू पार्टी के नेता नेता सह सेवा ही लक्ष्य संस्था के संस्थापक मानिक मल्लिक ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। दोनों ने अपने समर्थकों के साथ रांची में मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो का दामन थामा। मौके पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी मौजूद थे।  मुख्यमंत्री ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जिला परिषद पूर्णिमा मल्लिक और मानिक मल्लिक के झारखंड मुक्ति मोर्चा में आने से झामुमो को जुगसलाई विधानसभा में मजबूती मिलेगी। जिला परिषद पूर्णिमा मल्लिक ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा में पहली बार ऐसे विधायक बने है जो दिन-रात लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। अब उनके साथ मिलकर और तेजी से अपने क्षेत्र में विकास करेंगे। मानिक मल्लिक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने अपने विकास कार्यों से लोगों का दिल जीत लिया है। इसी से प्रभावित होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा है। झामुमो की सदस्यता लेने के बाद जमशेदपुर पहुंचने पर जिला परिषद पूर्णिमा मल्लिक और मानिक मल्लिक के समर्थकों और झामुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 
इन्होंने ली झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता
अर्चना सिंह राजपूत, पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव, पंचायत सदस्य आरती करवा,बाबूलाल चक्रवरती,मोनू तिवारी, दिनेश जायसवाल,प्रतीक शराफ,संजय सिंह, देबेडू सरकार, अंजू देवी, रीना सरकार, पदमा राव, सीखा मायटी,सुनीता अग्रवाल, दीपानकर राव,अलोक देय,संध्या सरकार, सोमनाथ मण्डल, मिलान मजूमदार, आनंदा बनर्जी, देबो बिश्वास, बाबूलाल मल्लिक, राजू शर्मा, श्याम मल्लिक,दीपानकर रॉय, विक्की सोनकर, राजेश मल्लिक, संजीव कुमार, आनंद पॉल,सुजीत कुमार चक्रबोर्टी,गौरव घोष, सुमित स्वर्णकार,डब्लू मल्लिक, किशोर दास, सुखलाल छत्तर आदि सामिल है।