Naxal Encounter: चतरा में 5 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दर्जन भर घायल

एंटी नक्सल अभियान के दौरान चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 5 माओवादियों को मार गिराया है।

Naxal Encounter: चतरा में 5 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दर्जन भर घायल


चतरा, झारखंड

चतरा जिले से सटे पलामू सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर लावालौंग थाना क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। एंटी नक्सल अभियान के दौरान लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 5 माओवादियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में आधा दर्जन अन्य माओवादियों को गोली लगने की भी सूचना है। इस अभियान में सीआरपीएफ 190, कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ- साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया गया है। मुठभेड़ के दौरान मौके से सुरक्षाबलों ने माओवादियों का भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामान भी बरामद किया है। एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि अभियान के दौरान जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है और हथियार बरामद किया गया है।

25 लाख का ईनामी नक्सली मारा गया

मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों में सैक कमांडर गौतम पासवान और अजीत उरांव उर्फ चार्लिस के मारे जाने की खबर है। उनदोनों पर झारखंड पुलिस ने 25-25 लाख का ईनाम घोषित किया था, वंही सब जोनल कमांडर अमर गंझू और सुजीत भुइंया पर 5 लाख का ईनाम था। मौके से पुलिस ने दो AK-47,एक इंसास, दो रेगुलर राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किये हैं।