पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला बस्ती विकास संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल। 

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला बस्ती विकास संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल। 

जमशेदपुर : बस्ती विकास संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम से मुलाकात कर रेल ओवर ब्रिज तथा गोविंदपुर फाटक से खासमहल तक सड़क  चौड़ीकरण तथा निर्माण को लेकर वस्तु स्थिति पर चर्चा किया।  बताया गया कि  जल्द ही रेल विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता की इस विषय को लेकर उच्च स्तरीय मीटिंग होनी है ताकि ओवरब्रिज का मार्ग प्रशस्त हो सके। 
प्रतिनिधिमंडल में बस्ती विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिव जी प्रसाद, मुखिया श्रीमती सुनीता नाग, समिति के महामंत्री शैलेंद्र सिन्हा तथा संरक्षक गूगल सिंह शामिल थे।