जमशेदपुर : भाजपा नेता अभय सिंह को जमानत मिलने पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा सत्य की हुई जीत

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह धनबाद जिला प्रभारी अभय सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उन्हें बधाई दी.

जमशेदपुर : भाजपा नेता अभय सिंह को जमानत मिलने पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा सत्य की हुई जीत
कुणाल षाड़ंगी, प्रवक्ता प्रदेश भाजपा

Jamshedpur : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह धनबाद जिला प्रभारी अभय सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उन्हें बधाई दी. प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सत्यमेव जयते! सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नहीं. उन्होंने कहा कि अभय सिंह को साजिश के तहत जेल भेजकर प्रताड़ित करने वालों का समय आने पर जनता पूरा हिसाब करेगी. छह महीने के लंबे संघर्ष के बाद अभय सिंह को न्याय मिलना दर्शाता है कि झूठ कितना ही बलवान क्यों ना हो सत्य के सामने अधिक समय तक टिक नही सकता. पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि हमें न्यायालय पर पूर्ण विश्वास था, यह समय उनके परिवार और भाजपा परिवार के लिए कठिन था.