जमशेदपुर : गोलमुरी सह जुगसलाई के नए अंचल अधिकारी होंगे मनोज कुमार 

झारखंड प्रशासनिक सेवा (2020 बैच) के अधिकारी मनोज कुमार की पदस्थापना पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर (गोलमुरी सह जुगसलाई) अंचल में की गई है।

Jamshedpur : झारखंड प्रशासनिक सेवा (2020 बैच) के अधिकारी मनोज कुमार की पदस्थापना पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर (गोलमुरी सह जुगसलाई) अंचल में की गई है। इस आशय की अधिसूचना बृहस्पतिवार को राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में जारी की। मनोज कुमार पदस्थापना के प्रतीक्षा में थे। पदास्थापना आदेश में जल्द से जल्द उन्हें पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापना किया है। सभी नव पदस्थापित पदाधिकारी को अपने पदस्थापन कार्यालय में जल्द से जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है।