जेल अदालत का आयोजन, 1 मामले का हुआ निष्पादन*

जेल अदालत का आयोजन, 1 मामले का हुआ निष्पादन*

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत-सह- विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजन का शुभारंभ न्यायिक दंडाधिकारी सीनियर डिवीजन राजश्री अपर्णा कुजुर और प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह के द्वारा किया गया।
जेल अदालत में बेंच के समक्ष कुल 5 मामले प्रस्तुत किये गए थे जिसमे एक मामले का निष्पादन किया गया।
इस दौरान बंदियों के बीच विधिक जागरूकता का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अजय कुमार प्रजापति, जेल अधीक्षक, लवकुश, जेलर एवं संबंधित न्यायालय के कर्मचारी गण उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी।