Bhopal News: पुल से 50 फीट नीचे गिरी बस, 25 की मौत 30 घायल

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक सड़क दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल है। हादसा मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे की है, जिसमें इंदौर जा रही एक बस बोराड़ नदी पर बने पुल री रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे जा गिरी।

Bhopal News: पुल से 50 फीट नीचे गिरी बस, 25 की मौत 30 घायल


भोपाल

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक सड़क दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल है। हादसा मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे की है, जिसमें इंदौर जा रही एक बस बोराड़ नदी पर बने पुल री रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे जा गिरी। जिस जगह से घटना हुई वह दसंगा गांव नामक जगह है। बताया जाता है बस ओवरलोड थी। इस घटना में बस के चालक, कंडक्टर, क्लीनर सहित दो बच्चे और 6 महिलाओं की मौत हो गयी। बस खरगोन जिले के श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी। घायलों का इलाज खरगोन जिला अस्पताल में चल रहा है। 

राष्ट्रपति ने जताया दुःख

घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई बड़े नेताओँ ने दुःख प्रकट किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि 'खरगोन, मध्यप्रदेश में हुए बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से मुझे अत्यंत दुख हुआ है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायलों के स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना पर दुःख प्रकट करते हुए मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मृतकों के लिए परिवार के लिए 4 लाख रूपये व घायलों को 50 हजार रूपये आर्थिक मदद की घोषणा की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि घायलों का इलाज सरकारी स्तर पर कराया जायेगा।