Jharkhand News: 30 जून तक राजनीतिक पाठशाला में दाखिला के अवसर

झारखंड खतियानी मोर्चा राजनीति मैं दिलचस्पी रखने वाले या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए राजनीतिक पाठशाला शुरू कर रही है। इसके लिए मोर्चा ने 30 जून तक आवेदन मांगा है।

Jharkhand News: 30 जून तक राजनीतिक पाठशाला में दाखिला के अवसर

रांची

झारखँडी राजनीति सीखनी हों, झारखँडी मुद्दे समझने हों, आदिवासी अधिकार की लड़ाई लड़नी हों तो 30 जून तक राजनीतिक पाठशाला में दाखिला के अवसर खुले हुए हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 30 मई से शुरू हो गयी है और पहले दिन 8 आवदेन आये हैं। जी हां....... झारखंडी खतियानी मोर्चा ने आह्वान किया है कि वे झारखंड में नौजवानों को राजनीति में भर्ती करायेंगे। इसके लिए उन्होंने राज्यभर से ऐसे लोगों से आवेदन मांगे हैं, जो या तो 2024 में चुनाव लड़ना चाहते हों या फिर राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना चाहते हों। झारखँड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि झारखंडी खतियानी मोर्चा चुनावी अखाड़े में उतरने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रही है, जो जनवरी 2024 तक चलेगी। जुलाई 2023 से पूरे पांचों प्रमंडल में राजनीतिक शिविर के जरिये राजनीति में आने वाले लोगों को झारखंडी विषयों से अवगत कराया जायेगा। इसके सिलेबस में राजनीति शास्त्र, संविधान, 8वीं अनुसूचि के प्रावधान, पेसा, फोरेस्ट एक्ट, सीएनटी-एसपीटी जैसे विषय शामिल किये गये हैं।

तीसरा विकल्प कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है।

जनवरी 2023 को तीसरे विकल्प की प्रक्रिया शुरू हुई, जो अब 24 जिलों तक पहुंच चुकी है। झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा ने झारखंडी खतियानी मोर्चा का गठन किया, सूर्य सिंह बेसरा ने साफ किया है कि झारखंडी खतियानी मोर्चा कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, ना ही पार्टी के रूप पंजीकृत करने का प्रयास करेंगे। वे इस बैनर का इस्तेमाल चुनाव लड़ने के लिए नहीं बल्कि चुनाव लड़ाने के लिए करेंगे। झारखंडी खतियानी मोर्चा समान विचारधारा के पार्टियों को एक मंच पर लाने की कोशिश करेगी। यह वैकल्पिक मंच है जो झारखंडी हित की बात करने वाले नेता और पार्टी को जोड़ने का काम करेगी।

चुनाव नहीं लड़ेंगे बेसरा

दिग्गज आंदोलनकारी और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने घोषणा की है कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे और ना ही पूर्व विधायक या सांसद को मंच का समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि अब वे किंगमेकर की भूमिका में होंगे और नौजवानों को किंग बनायेंगे, जो झारखंड की बागडोर संभालेंगे।

फ्रेश लीडरशीप, फेयर पॉलिटिक्स

विजन 2023, मिशन 2024 का नारा के साथ सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि ना बागी ना दागी नेताओँ को मोर्चा समर्थन करेगी, बल्कि फ्रेश लीडरशीप, फेयर पॉलिटिक्स के नारे के साथ नये नौजवानों को राजनीति में लाने का मुहीम छेड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विगत 22 वर्षों के राजनीतिक कालखंड में झारखंड ने सभी राजनीतिक दल और नेताओँ को देखा है। सभी दलों को बारी बारी राजनीति करने और सत्ता संभालने का मौका मिला, लेकिन झारखंड लूटखंड में तब्दील हो चुका है। ऐसे में नये चेहरों को अवसर मिलना चाहिए, जो राजनीति के जरिये राज्य का कल्याण कर सकें

।