जमशेदपुर : सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने किया।

जमशेदपुर : सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन
भव्य पंडाल का फोटो

Jamshedpur :   सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने किया। इस दौरान उन्होंने जगत जननी मां दुर्गा की पूजा कर सर्व कल्याण की कामना की। इससे पहले पुरोहितने विधि विधान से मंत्र का उच्चारण कर पूजा की। तत्पश्चात विधायक ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही मां की प्रतिमा एवं पंडाल देखने के लिए भक्तों की भीड़ उभरने लगी। पूजा समिति की ओर से विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए वॉलिंटियर्स तनाव किए गए हैं। साथ ही भक्तों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है। मंदिर समिति की ओर से सप्तमी से लेकर नवमी तक भक्तों के बीच भोग का वितरण किया जाएगा। मौके पर उद्योगपति सह समाजसेवी अरुण बांकरेवाल, लाइसेंसधारी अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष सुनील पसरिजा, सचिव दिनेश शाह, कोषाध्यक्ष अजय धानुका, व्यांगबिल पंचायत के पूर्व मुखिया नीरज सिंह सरदार, पुडिहासा पंचायत के पूर्व मुखिया राहुल बास्के, प्रधान भोगता ,करण साहू, अमरजीत प्रसाद, राजू यादव, विशाल अग्रवाल,जयेश धवानी, भीमसेन, पप्पू सिंह, सुनील झा, सुभाष सिंह, अशोक वर्मा, भारती देवी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।