रघुवर दास का शहर में हुआ जगह - जगह  भव्य स्वागत

रघुवर दास का शहर में हुआ जगह - जगह  भव्य स्वागत


जमशेदपुर: दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद शहर लौटे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का मानगो से लेकर एग्रिको तक जगह - जगह जोरदार स्वागत किया गया। लगातार बारिश होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता श्री दास के स्वागत में डटे रहे। 
 भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया। बुधवार को शहर पहुंचते ही, पूर्व सीएम रघुवर दास ,  शहीद खुदीराम बोस एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। फिर रामलीला मैदान में वीर बजरंग बली की पूजा अर्चना किये। 
ढोल-नगाड़े एवं आतिशबाजी के बीच मानगो के शहीद खुदीराम बोस चौक, मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर, साकची शीतला माता मंदिर चौक, रामलीला मैदान चौक एवं एग्रिको स्थित आवास पर  श्री दास का अभूतपूर्व स्वागत किया हुआ। 
ये थे मौजूद। 
 पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी , चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ राजीव कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, जिला मंत्री मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, नारायण पोद्दार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, एससी मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बीनानंद सिरका, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष निसार अहमद, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, खेमलाल चौधरी समेत मंडलाध्यक्ष बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान चंद्र महतो, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, दीपक झा, हेमंत सिंह, बजरंगी पांडेय, संजय तिवारी, प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, अमरजीत सिंह राजा, श्वेता कुमारी, अभिमन्यु सिंह चौहान, लकी सिंह राजपूत, प्रदीप मुखर्जी, शशि यादव, सुशील पांडेय, राहुल कुमार, महावीर सिंह, संतोष कुमार, मिथिलेश साव, मोंटी अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।