पटना लाठीचार्ज घटना की रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा गया , सीबीआई जांच की मांग। 

पटना लाठीचार्ज घटना की रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा गया , सीबीआई जांच की मांग। 


नई दिल्ली : पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पिछले दिनों हुए लाठी चार्ज की घटना की जांच रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दिया। 
जांच दल ने अपने रिपोर्ट में उक्त घटना को  राज्य प्रायोजित हिंसा का हिस्सा बताया है। रिपोर्ट में उल्लेख है कि  पुलिस प्रशासन ने षड्यंत्र करके भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरा और उसके बाद बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। पुलिसकर्मियों न महिलाओं पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई। इससे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सिर पर गंभीर चोटें आयी। कई कार्यकर्ताओं के हाथ भी टूट गए हैं। रिपोर्ट में एक कार्यकर्ता के मौत का भी उल्लेख है। जिसे शहादत करार दिया गया है। 
 जांच समिति ने भाजपा कार्यकर्ता, सांसद-विधायक, छात्र और महिलाओं पर हुए षड़यंत्रपूर्ण, बर्बर और अमानवीय लाठीचार्ज की उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से न्यायिक जांच अथवा सीबीआई से जांच कराने का आग्रह किया  गया है। 
श्री नड्डा को रिपोर्ट सौंपे जाने के दौरान  जांच समिति के अध्यक्ष सह भाजपा के  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास , सदस्य सह सांसद मनोज तिवारी,  बीडी राम , श्रीमती सुनीता दुग्गल, बिहार के विधान पार्षद व वरिष्ठ नेता  संजय मयूख उपस्थित थे।