जमशेदपुर : सरायकेला-चाईबासा पहुंची झारखंड में होने वाले महिला एशियाई चैम्पियन्स की ट्रॉफी 

झारखंड (रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक महिला एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी 2023 का आयोजन किया जा रहा है.

जमशेदपुर : सरायकेला-चाईबासा पहुंची झारखंड में होने वाले महिला एशियाई चैम्पियन्स की ट्रॉफी 
Jamshedpur : झारखंड (रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक महिला एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी 2023 का आयोजन किया जा रहा है. इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले, हॉकी इंडिया ने हॉकी संघ और झारखंड सरकार "ट्रॉफी टूर" का आयोजन किया. जिसके तहत उक्त ट्राफी सरायकेला तथा चाईबासा मुख्यालय पहुंची. सराइकेला डीसी रविशंकर शुक्ला ने ट्राफी का अनावरण किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में  डीडीसी प्रवीण गगरई, निदेशक आटीडीए संदीप, एडसी सुबोध कुमार, एसडीओ रामकृष्ण कुमार, एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुधा वर्मा के अलावे  सराइकेला-खरसावां हॉकी संघ के सचिव अखिलेश्वर प्रसाद, अध्यक्ष राजू चौधरी, राजीव वर्मा एवं सेराइकेला-खरसावां स्पोर्ट्स संघ के मो.दिलदार, सुरेश नारायण चौधरी समेत खिलाड़ी मौजूद थे.