जमशेदपुर :  चाईबासा में खुला "tribe tv" झारखंड हिंदी का कार्यालय

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा जिला मुख्यालय स्थित अमला टोला श्री शनि साईं मंदिर के समीप रविवार को झारखंड में अपनी अलग पहचान बना चुके  "tribe tv" झारखंड हिंदी का कार्यालय खोला गया।

जमशेदपुर :  चाईबासा में खुला "tribe tv" झारखंड हिंदी का कार्यालय
टाइव टीवी के चाईबासा कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर मौजूद लोग
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा जिला मुख्यालय स्थित अमला टोला श्री शनि साईं मंदिर के समीप रविवार को झारखंड में अपनी अलग पहचान बना चुके  "tribe tv" झारखंड हिंदी का कार्यालय खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राजकुमार ओझा ने किया। मौके पर कई गणमान्य मौजूद थे। मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए राजकुमार ओझा समेत अन्य वक्ताओं ने  tribe tv के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसके टैग लाइन "खुल कर बोलो" की तारीफ की। कहा आम जनता अब खुलकर मुद्दो पर अपनी बात रख पाएगी। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता की अंधी दौड़ में निष्पक्षता गायब हो गई है। खुलकर बोलने की मानो आजादी छीन गई है। मौके पर लाल तमसोय, संजय चिरनिया, चर्चित  राजनीतिक व्यक्तित्व अनूप सुल्तानिया, वरिष्ठ नागरिक विकास मिश्रा,  सरदार गुरुमुख सिंह खोखर, का इम्तियाज़ खान, संतोष सिन्हा, छोटे लाल गुप्ता, अमित ठाकुर, शिक्षाविद व पंचपरगनिया भाषा के विद्वान राजकिशोर साहू ,

व्यक्तित्व विकास संस्थान से जुड़ी अलक्मा रही, गुड्डू , मशहूर रंगकर्मी शिवलाल शर्मा, प्रशांत, चाईबासा चैम्बर के सचिव नीरज सनद्वार व कानूनी सलाहकार सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजा राम गुप्ता,  ट्राइब टीवी चाईबासा के प्रभारी रोहन निषाद, राजेश व प्रदीप कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। tribe tv झारखंड के प्रभारी जितेंद्र ज्योतिषी ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया व सभी का साधुवाद किया। कहा आप सबो की शुभचिंता और शुभकामनाओ से tribe tv अपने लक्ष्य को पाने में सफल होगा। ट्राइब टीवी  में समाचार और कार्यक्रम की गरिमा बरकार रहेगी। कहा
*निहित स्वार्थों के चलते मीडिया जगत* की गरिमा को हम दाव पर नही लगायेंगे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का परचम हम निर्भीक होकर लहरायेंगे*"