महामंत्री आरके सिंह का धूमधाम से मना जन्मदिन।

महामंत्री आरके सिंह का धूमधाम से मना जन्मदिन।


जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। आर के सिंह फैंस क्लब इस आयोजन में मुख्य भूमिका अदा किया। इस दौरान आरके सिंह द्वारा केक कटा गया।  आतिशबाजी हुई । गीत , संगीत का रंगारंग कार्यक्रम चला। फिर सबों ने लज़ीज़ व्यंजन का स्वाद चखा।  श्री सिंह को उनके दिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस आयोजन में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग , कंपनी के वरीय पदाधिकारियों ,  यूनियन के पदाधिकारीगण, कमेटी मेंबर्स आदि  शामिल हुयें। उन्होंने सबों का अभिवादन स्वीकार किया।  
गायक सह सांसद निरहुआ ने दी बधाई। 
भोजपुरी गायक सह यूपी आजमगढ़ के सांसद निरहुआ  कार्यक्रम के दौरान फोन कर टाटा मोटर्स के महामंत्री आरके सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दिया। उनके बातचीत एवं संवाद को सार्वजनिक कर माइक के बदौलत उपस्थित लोगों को सुनाया गया।