बारीगोड़ा - जोजोबेड़ा रेलवे ओवर ब्रिज की  मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान कल ।

बारीगोड़ा - जोजोबेड़ा रेलवे ओवर ब्रिज की  मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान कल ।


जमशेदपुर: बारीगोड़ा - जोजोबेड़ा रेलवे फाटक पर फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। बस्ती विकास संघर्ष समिति के बैनर तले उक्त हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब हो कि  उक्त समिति में विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले लोग शामिल है। जिसमें भाजपा , आजसू , आप , जदयू , जेएमएम आदि पार्टियों के लोग समेत सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है। उधर सोमवार को ,  18 जुलाई को निर्धारित हस्ताक्षर अभियान को लेकर क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। बताया गया कि मंगलवार को सुबह 7  बजे से शाम पांच बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलेगा। 
जागरूकता अभियान में निम्न थे शामिल।
मंगलवार के हस्ताक्षर अभियान को लेकर सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। लोगों से मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान में भाग लेने की अपील की गई। इसमें अध्यक्ष शिवजी प्रसाद , विनोद सिंह , विनोद कुमार , शैलेन्द्र सिंह , संजय मालाकार , बिरजू पात्रो , जितेंद्र कुमार , पहाड़ सिंह , सुबोध साही , राजेश सिंह आदि शामिल थे। 

वर्षो से लंबित है ओवर ब्रिज की मांग
बारीगोड़ा - जोजोबेड़ा रेलवे फाटक पर पूर्व के बनिस्पत अब ज्यादा जाम लगने लगा है। आने वाले दिनों में यहां और भी भयंकर जाम की स्थिति होने वाली है। चूंकि थर्ड लाइन जल्द ही चालू होने वाला है। सीमेंट प्लांट तथा टाटा पावर कंपनी परिसर के अंदर उत्पादन पहले के बनिस्पत बढ़ जाने से ट्रेनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। बारीगोड़ा फाटक के बनिस्पत जोजोबेड़ा सीमेंट कंपनी फाटक के रेलवे क्रासिंग पर तो राहगीरों एवं वाहन चालकों को ट्रेनों के धीमी आवाजाही के कारण फाटक पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी तो टाटा मोटर्स के कामगारों को उठाना पड़ता है। आए दिन लोगों का ड्यूटी लेट होता है। जिससे आर्थिक नुकसान के साथ समय की बर्बादी होती है। 

ओवर ब्रिज को लेकर सिर्फ मिलता रहा है आश्वासन 
बारीगोड़ा - जोजोबेड़ा में रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो पूर्व में पहल कर चुके हैं लेकिन धरातल पर अबतक कुछ भी दिखा नहीं है जिससे लोग नाराज़ है। श्री महतो विगत 23 मई को द०पू०रे० की जीएम अर्चना जोशी से मिलें थे। बारीगोड़ा - जोजोबेड़ा में आरओबी  को लेकर उनसे बातचीत किए थे। जिसमें यह बात निकलकर आई थी कि राज्य सरकार से बातचीत चल रही है। भूमि अधिग्रहण को लेकर मामला लटका हुआ है। भूमि अधिग्रहण के पश्चात आरओबी का निर्माण शुरू होगा। 
( जमशेदपुर से वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार की रिपोर्ट )