भागीरथवंशी महाशहीद आत्मशांति यज्ञ समिति की बैठक आयोजित

भागीरथवंशी महाशहीद आत्मशांति यज्ञ समिति की बैठक आयोजित

जमशेदपुर :  रविवार को बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिंहा संस्थान में 
 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत  भागीरथवंशी महाशहीद आत्मशांति यज्ञ समिति की एक बैठक रमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें शहर के गणमान्य लोग शामिल हुयें। बैठक में यज्ञ के सफल संचालन के लिए तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। वहीं समिति के सदस्यों के बीच यज्ञ के सफल  संचालन के लिए अलग - अलग जिम्मेदारियां सौंपी। 
गौरतलब हो कि आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में आगामी  14 , 15 एवं 16 जून को विशाल यज्ञ का आयोजन होगा। जिसका प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जा रहा है। बैठक में निम्न सदस्य उपस्थित थे।
रमेश कुमार ,  मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ,  दिनेश कुमार सिंह , एच एन राय , अरूण कुमार पांडेय , रघुनाथ सिंह , मनोज कुमार मुन्ना , प्रवक्ता - यमुना तिवारी व्यथित ,  अनिता सिंह ,   शिव पूजन सिंह , कृष्णकांत मिश्र , राजेश कुमार राय , अधिवक्ता  सतीश कुमार सिंह , चंद्रदेव मिश्रा आदि उपस्थित थे। 
श्री कुमार ने बताया कि लाखों हिंदुओं के अकाल मृत्यु के फलस्वरूप  उनकी मोक्ष प्राप्ति के लिए देश में पहली बार जमशेदपुर में आत्मशांति यज्ञ होने जा रहा है । जिसमें बनारस से पंडित आएंगे जो  विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराएंगे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बारी - बारी से अपने - अपने विचार रखें।