तुलसी भवन‌ में श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता  आयोजित

तुलसी भवन‌ में श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता  आयोजित

जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत शनिवार  को कक्षा 1 से 3 तक तथा रविवार  को कक्षा 4 से 6 तक के छात्रों के लिये श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ  प्रतियोगिता आयोजित की गई।  जिसमें नगर के 22  विद्यालयों के कुल 412  विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव  प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये पुरे  कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी । प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सर्वश्री अरुण कुमार तिवारी, यमुना तिवारी व्यथित, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अशोक पाठक 'स्नेही', पुनम महानंद, माधवी उपाध्याय, शिप्रा सैनी मौर्य , रीना सिन्हा, उपासना सिन्हा नीलिमा पाण्डेय एवं बसंत जमशेदपुरी भाग लियें। जबकि प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान करने वालों में सुभाष चन्द्र मुनका ,  विमल जालान, प्रसन्न वदन मेहता, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, सुरेश चन्द्र झा, डाॅ० अजय कुमार ओझा, , डाॅ० वीणा पाण्डेय 'भारती', कैलाश नाथ शर्मा 'गाजीपुरी' तथा जितेश तिवारी प्रमुख रहे । मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक - शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। 
प्रतियोगिता के समापन के उपरान्त निर्णायकों द्वारा परिणाम घोषित कर दी गई, जो इस प्रकार है ---
वर्ग -  A (कक्षा - 1 से 3 तक)
1)    प्रथम -- अग्रिमा मिश्रा, कक्षा - 1 'F' , 
    विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को 
   2)   द्वितीय --  अंजली सिंह ,  कक्षा - 3 'C'
        ए. आई. डब्ल्यू. सी. स्कूल  आफ एक्सिलेन्स  
 3)   तृतीय -- आकृति तिवारी, कक्षा - 2 C
      डी.बी.एम.एस. इंग्लिश स्कूल ,कदमा 
4)   प्रोत्साहन -- अनंत चौबे , कक्षा - 2 डी
      राम कृष्ण मिशन स्कूल, बिष्टुपुर      
5)   प्रोत्साहन -- वंशिका शर्मा,  कक्षा   - 3
      संत जेवियर इंग्लिश स्कूल , खासमहल             

वर्ग - B  (कक्षा - 4 से 6 तक)
1)  प्रथम - आरोही सिंह, कक्षा - 4 B
     डी. ए. वी., बिष्टुपुर
2) द्वितीय - महेश्वरी तिवारी, कक्षा - 6 B
     विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को 
3) तृतीय -हिमांक कुमार, कक्षा - 5 D
     शिक्षा निकेतन, टेल्को
4) प्रोत्साहन -श्रेया विश्वास , कक्षा - 4 C
    ए.आई.डब्ल्यू. सी. स्कूल आफ एक्सिलेंस
5) प्रोत्साहन - श्रेया साहु
     सररस्वती विद्या मंदिर, बागबेडा
6) प्रोत्साहन - खुशी पाण्डेय ,कक्षा - 5 A
   डी. ए. वी. कन्या उच्च विद्यालय, सोनारी