Palamu: दो ईनामी नक्सली ने किया सरेंडर, मिलेगा आत्मसमर्पण एँव पुनर्वास नीति का लाभ

5 लाख के ईनामी नक्सली जोनल कमांडर संतु भुईंया उर्फ संतोष भुईंया उर्फ धनंजय भुइँया और राजेश ठाकुर ने आज पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

Palamu: दो ईनामी नक्सली ने किया सरेंडर, मिलेगा आत्मसमर्पण एँव पुनर्वास नीति का लाभ

पलामू,


5 लाख के ईनामी नक्सली जोनल कमांडर संतु भुईंया उर्फ संतोष भुईंया उर्फ धनंजय भुइँया और राजेश ठाकुर ने आज पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पलामू पुलिस जिला बल को नक्सलविरोधी अभियान में लगातार कई सफलाएं हाथ लगी है, इसी क्रम में इस आत्मसमर्पण को भी देखा जा रहा है। पुलिस ने मुख्यधारा में लौटे नक्सली का स्वागत किया है और उन्हें आत्मसमर्पण एँव पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाले सभी लाभ दिये जायेंगे। संतु भुईंया में आर्म्स एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत 25 व राजेश ठाकुर पर 6 मामले दर्ज हैं। 

चतरा एनकाउंटर में मारे गये थे 5 बड़े नक्सली

3 अप्रैल 2023 को चतरा के लावालौंग प्रखंड के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच ईनामी नक्सली मारे गये थे। मारे गये नक्सलियों में दो पर 25 लाख व अन्य पर 5 लाख का ईनाम था। मारे गये नक्सलियों में गौतम पासवान उर्फ सुरेश, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस उर्फ तूफान, अमर गंझू उर्फ अमर भोक्ता, अजय यादव उर्फ नंदु, संजीत भुईंया उर्फ सागर के नाम शामिल थे।